Ad Code

* Bodhshankh EduMart and Study Point *

तुलनात्मक मापनी की रचना

मापनी का एक प्रकार 'तुलनात्मक मापनी' भी है | इस मापनी को बनाने का उद्देश्य किसी मानचित्र में भिन्न भिन्न मापों के मात्रकों में दूरियाँ ज्ञात कर सकने की सुविधा प्रदान करना है | इस मापनी में एक से अधिक माप प्रणालियों में दूरियाँ प्रदर्शित की जाती हैं |

बोधशंख


भारत में दो प्रकार की माप प्रणाली काम में ली जाती हैं - प्रथम, मैट्रिक्स माप प्रणाली तथा द्वितीय ब्रिटिश माप प्रणाली; अतः अधिकतर इन दोनों माप प्रणालियों में ही तुलना की जाती है | 

तुलनात्मक मापनी की प्रमुख विशेषताएं

1. तुलनात्मक मापनी में अलग अलग माप प्रणालियों में आलेख की रचना करते समय दूरियाँ प्रदर्शित करने के लिए एक ही निरूपक भिन्न होता है |

2.आलेख बनाते समय दोनों आलेखों को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि शून्य के चिह्न एक सरल व उर्ध्वाधर रेखा में स्थित हो जायें |

तुलनात्मक मापनी के आलेख की रचना

तुलनात्मक मापनी की रचना करना अत्यंत सरल है | जिस प्रकार सरल मापनी बनाते हैं, उसी प्रकार दोनों माप प्रणालियों से दो आलेखों की रचना की जाती है तथा विशेषताओं के बिन्दु संख्या - 2 के अनुसार दोनों आलेखों के शून्य चिह्न एक सरल व उर्ध्वाधर रेखा में व्यवस्थित कर दिया जाता है | तब दोनों आलेखों से दोनों माप प्रणालियों में तुलना हो जाती है |

उदाहरण - प्रदर्शक भिन्न (R. F.) 1 : 100,000 पर बने किसी मानचित्र के लिए एक तुलनात्मक मापनी की रचना करें; जिसमें किलोमीटर - हैक्टोमीटर तथा मील - फर्लांग पढ़े जा सके |

हल - 

1. मैट्रिक माप प्रणाली की गणना -

कागज पर 1 सेमी धरातल की वास्तविक दूरी प्रकट करती है = 100,000 सेमी

कागज पर 14 सेमी धरातल की वास्तविक दूरी प्रकट करेगी = 100,000×14 = 1400,000 सेमी

1400,000 सेमी को किलोमीटर में बदलने पर = 1400,000/100, 000 = 14 किलोमीटर (क्योंकि 1 किलोमीटर में एक लाख सेमी होतें हैं |) 

अतः कथनात्मक मापक :  14 सेमी =14 किलोमीटर

2. ब्रिटिश माप प्रणाली की गणना -

कागज पर 1 इंच धरातल की वास्तविक दूरी प्रकट करती है = 100,000 इंच

कागज पर 6 इंच धरातल की वास्तविक दूरी प्रकट करेगी = 100,000×6 = 600,000 इंच

600,000 इंच को मील में बदलने पर = 600,000/63,360 = 9.46 मील ( क्योंकि 1 मील में 63,360 इंच होते हैं |) 

9.46 मील पूर्णांक संख्या नहीं है, अतः पूर्णांक संख्या 9 मानने पर

9.46 मील प्रकट होते हैं 6 इंच की रेखा से

1 मील प्रकट होता है = 6/9.46 इंच की रेखा से

9 मील प्रकट होगें = 6/9.46×9 = 5.7 इंच की रेखा से

( यहाँ कथनात्मक मापक 5.7 इंच = 9 मील होगा |) 

बोधशंख


Post a Comment

2 Comments

Thank you for being with us.

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu